अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए ब्रिटिश सिंगर एड शीरन भारत आते हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ भी वह नजर आ चुके हैं। सिंगर अरिजीत सिंह के साथ एक गाना ‘सफायर’ भी कर चुके हैं, जिसे काफी पसंद किया गया। इस गाने में शाहरुख खान भी नजर आए थे। इसी गाने की वजह से एड शीरन ने भारत भ्रमण भी किया था। हाल ही में एड शीरन अपने यूट्यूब चैनल पर भारत के बारे में, शाहरुख खान और उनकी फिल्मों के बारे में राय साझा की है।
एड ने क्यों की ‘ओम शांति ओम’ और ‘स्टार वॉर्स’ की तुलना
अपने यूट्यूब चैनल पर एड शीरन ने जेन लो के साथ एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ की जमकर तारीफ करते दिखे। वह कहते हैं, ‘जब कोई मुझे कहता था कि आपने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ देखी है? यह शाहरुख खान की किसी बड़ी फिल्म जैसी है, इसमें कमाल के गाने और डांस हैं। यह एक अजीब सा उदाहरण हो सकता है लेकिन शाहरुख खान की फिल्म को देखना वैसा ही है, जैसे किसी ने पहली बार ‘स्टार वॉर्स’ देखी हो। लोग कह सकते हैं कि यह क्या बकवास है? लेकिन किंग खान की फिल्म में कई सुपरस्टार गाना गा रहे हैं।’
ये खबर भी पढ़ें: Ed Sheeran: एड शीरन ने ‘सफायर’ सॉन्ग का बीटीएस वीडियो किया साझा, भारत को लेकर कही ये बात
भारत दौरे को सिंगर ने बताया दिलचस्प
एड शीरन ने अपने यूट्यूब चैनल के वीडियो में भारत यात्रा के बारे में भी बात की है। वह कहते हैं, ‘हमने सोचा कि हमें पूरे देश में जाना चाहिए और हर जगह थोड़ी-थोड़ी शूटिंग करनी चाहिए। तब मुझे लगा कि हर सौ मील पर यहां संस्कृति, भाषा, खाना, फैशन सब कुछ बदल गया। हम जहां भी गए, वहां कुछ न कुछ और दिलचस्प था। वहां ऐसा टैलेंट भी है जो दशकों में मौजूद है, जिनके बारे में आपको पता नहीं होगा।’