Homeव्यवसायDiljit Dosanjh Nominated For International Emmy Award For Movie Amar Singh Chamkila...

Diljit Dosanjh Nominated For International Emmy Award For Movie Amar Singh Chamkila – Amar Ujala Hindi News Live


एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Thu, 25 Sep 2025 10:44 PM IST

हाल ही में एमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए उनका नॉमिनेशन इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगरी में हुआ है।


Diljit Dosanjh Nominated For International Emmy Award For Movie Amar Singh Chamkila

फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ
– फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh



विस्तार


दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में उनका नॉमिनेशन हुआ है। यह नॉमिनेशन उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उम्दा अभिनय के लिए मिला है। इस नॉमिनेशन के लिए दिलजीत ने फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया है। 

loader

दिलजीत ने निर्देशक इम्तियाज अली को शुक्रिया कहा 

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन की जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘यह सब आपकी वजह से है, इम्तियाज सर।’ इस पोस्ट को दिलजीत इम्तियाज अली को भी टैग करते हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक और नॉमिनेशन मिला है। इसे टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म अकेली इंडियन एंट्री है। विनर्स की अनाउंसमेंट 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में की जाएगी। 




क्या थी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी 


दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में पंजाब के एक चर्चित गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। अपने अलग मिजाज के गीतों के कारण वह पूरे पंजाब में मशहूर थे लेकिन 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म में उनकी पत्नी और साथ गाने वाली सिंगर अमरजोत का रोल परिणीति चोपड़ा ने निभाया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments