रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो मीडिया, पैपराजी के साथ सबसे ज्यादा फ्रेंडली बिहेव करते हैं। लेकिन हालिया वायरल एक वीडियो में रणवीर सिंह पैपराजी से दूरी बनाते दिखे। वह पैपराजी से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आए। जब पैपराजी ने उनकी फोटो लेनी चाहिए, तो एक्टर के बॉडीगार्ड ने आकर रोक दिया।
मास्क और हुडी से चेहरे को किया कवर
वायरल वीडियो में रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की हुडी से अपना सिर कवर किया है और चेहरे पर मास्क पहना है। इससे उनका पूरा चेहरा छिप गया है। पैपराजी ने कोशिश की कि रणवीर का फेस या लुक दिख जाए लेकिन उनके बॉडीगार्ड ने पैपराजी के कैमरे के आगे हाथ रख दिया।
क्या नई फिल्म का लुक छिपा रहे हैं रणवीर
ऐसा लगता है कि रणवीर सिंह अपना लुक फैंस और पैपराजी से छिपाना चाहते हैं। ‘धुरंधर’ में जहां उनके बाल और दाढ़ी लंबी है। वहीं नए लुक से पर्दा नहीं उठ पाया है। इसे रणवीर सिंह ने पूरी तरह से छिपाकर रखा है।
ये खबर भी पढ़ें: Ranveer Singh: पैर छुए…आशीर्वाद लिया, फिर गर्मजोशी से करते दिखे बात, बुजुर्ग महिला संग रणवीर का वीडियो वायरल
‘धुरंधर’ में सीक्रेट एजेंट बने हैं रणवीर सिंह
फिल्म ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह ने एक सीक्रेट एजेंट का रोल किया है। जो पाकिस्तान में रखकर आतंकियों का सफाया करता है। यह फिल्म इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट 5 दिसंबर है। फिल्म में आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।