एनीमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’, 12 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज सोमवार को इस फिल्म ने चौथे दिन कितने की कमाई की है।
Trending Videos
2 of 5
डेमन स्लेयर
– फोटो : यूट्यूब
‘डेमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन
‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 13.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ‘डेमन स्लेयर’ ने तीसरे दिन रविवार को 14.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं फिल्म का आज सोमवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
3 of 5
डेमन स्लेयर
– फोटो : x
‘डेमन स्लेयर’ का आज का कलेक्शन
sacnilk के अनुसार, ‘डेमन स्लेयर’ ने आज सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। जापानी एनीमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 43.95 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
4 of 5
डेमन स्लेयर
– फोटो : x
फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ के बारे में
फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ एक रोमांचक और डार्क फैंटसी कहानी है, जो मंगा सीरीज ‘डेमन स्लेयर: किमेत्सु नो याइबा’ के इनफिनिटी कैसल आर्क पर आधारित है। इस फिल्म में खलनायक मुजान, जो डेमन किंग है, नायक तंजीरो और डेमन स्लेयर कॉर्प्स पर हमला करता है और उन्हें इनफिनिटी कैसल की भूलभुलैया में फंसा देता है। इसकी कहानी कोयोहरू गोटोगे ने लिखी है।
‘डेमन स्लेयर’ का पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था। इसके बाद कई सीरीज आईं। फिल्म में काना हंजावा, नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। यह जापानी एनिमे फिल्म भारत में बहुत पसंद की जा रही है। मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इसकी लोकप्रियता इतनी है कि सिनेमाघरों में सुबह और शाम के शो बढ़ाए गए हैं। फिल्म के एमएक्स4डी, एमएक्स2डी, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों ने खूब सराहा है।