एंटरटेनमेंट के शौकीन सिने जगत की हर खबर जानना चाहते हैं। नई फिल्म-सीरीज से लेकर सितारों की लाइफस्टाइल और लुक से जुड़ी खबरें उन्हें खूब दिलचस्प लगती हैं। इस रिपोर्ट में हम हर रोज दिनभर की पांच बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आज गुरुवार का दिन काफी खास रहा। कई बड़ी खबरों ने ध्यान खींचा। फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप 5 खबरें…  

loader




Deepika Padukone Dropped Kalki 2898 AD Sequel Salman Khan spotted in clean shaven look Read Trending News

दीपिका पादुकोण
– फोटो : सोशल मीडिया


‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका 

एटली और अल्लू अर्जुन की फिल्म A22 x A6 के चलते चर्चाओं में बनी दीपिका पादुकोण को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आई है। संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से काम के घंटों और फीस को लेकर बाहर होने वाली दीपिका अब एक और बड़ी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी बाहर हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Deepika Padukone: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया क्यों लिया ये फैसला


Deepika Padukone Dropped Kalki 2898 AD Sequel Salman Khan spotted in clean shaven look Read Trending News

आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


आर्यन खान की डेब्यू सीरीज हुई रिलीज

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हो गई है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान आर्यन ने संभाली है। सीरीज आज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। कल बुधवार रात इसकी स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जहां कई दिग्गज फिल्मी सितारे शामिल हुए। आज दिनभर इंडस्ट्री में ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की चर्चा रही। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: The Bads Of Bollywood X Review: आर्यन की डेब्यू सीरीज पर नेटिजंस के रिएक्शन, किंग खान का बेटा पास हुआ या फेल?


Deepika Padukone Dropped Kalki 2898 AD Sequel Salman Khan spotted in clean shaven look Read Trending News

कंगना रनौत
– फोटो : इंस्टाग्राम


बारिश-बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना पर फूटा लोगों का गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मगर, इस दौरान उन्हें लोगों की नाराजगी से दो-चार होना पड़ा। बारिश-बाढ़ पीड़ितों ने ‘कंगना वापस जाओ’ के नारे लगाए। हिमाचल के कुल्लू जिले के मनाली के पतलीकूहल इलाके में कंगना रनौत के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Kangana Ranaut: ‘बहुत देर कर दी, वापस जाओ’, बारिश-बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचीं कंगना पर फूटा लोगों का गुस्सा


Deepika Padukone Dropped Kalki 2898 AD Sequel Salman Khan spotted in clean shaven look Read Trending News

सलमान खान
– फोटो : इंस्टाग्राम


बदले लुक में नजर आए सलमान खान

अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टाइट शेड्यूल के बीच वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में भाईजान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। लद्दाख का शेड्यूल पूरा कर वे मुंबई वापस लौट आए हैं और बदले हुए लुक में नजर आए हैं। 

पूरी खबर यहां पढें: Salman Khan: लद्दाख में ‘बैटल ऑफ गलवां’ की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर




Source link

Scroll to Top