अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको सिनेमा और सिने हस्तियों से जुड़ी दिनभर की टॉप खबरों से रूबरू कराते हैं। आज बुधवार का दिन मनोरंजन जगत में काफी खास रहा। आज 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी को तमाम सितारों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रह्लाद कक्कड़ ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान के रिलेशनशिप पर खुलासा किया। इन खबरों के अलावा एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ? जानिए ट्रेंडिंग न्यूज अपडेट में

2 of 6
पीएम नरेंद्र मोदी
– फोटो : X
सितारों ने दी पीएम को जन्मदिन बधाई
आज बुधवार 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा के दिग्गज सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने इस अवसर पर रक्तदान किया। उनके अलावा विवेक ओबेरॉय ने भी पीएम के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Narendra Modi: अजय देवगन-आलिया से लेकर विवेक तक, इन सेलेब्स ने पीएम मोदी को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

3 of 6
प्रह्लाद कक्कड़, ऐश्वर्या राय और सलमान खान
– फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या-सलमान के रिश्ते पर प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित लव स्टोरी रही है। हालांकि, बाद में इनका ब्रेकअप भी काफी सुर्खियों में रहा। दोनों के ब्रेकअप को लेकर तमाम तरह की बातें कही जाती हैं। अब ऐड गुरु कहे जाने वाले प्रह्लाद कक्कड़ ने सलमान खान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी और ब्रेकअप पर खुलकर बात की। साथ ही कई चौंकान वाले खुलासे भी किए। प्रह्लाद का कहना है कि सलमान ऐश्वर्या को लेकर काफी जुनूनी थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Salman Khan: ‘वो दीवार पर अपना सिर पटकते थे’, प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा- ऐश्वर्या को लेकर जुनूनी थे सलमान

4 of 6
धनश्री वर्मा
– फोटो : एक्स
चहल को धोखा देने के आरोप पर धनश्री का तीखा जवाब
डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आ रही हैं। शो में उनका सफर जितना मनोरंजक रहा है, उतना ही चर्चा का विषय भी बन गया है। वजह है उनके निजी जीवन से जुड़े वो किस्से, जिन पर वो पहली बार खुलकर बात कर रही हैं। खासकर अपने पूर्व पति और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से अलग होने के बाद उठी अफवाहों पर धनश्री ने जो जवाब दिया, उसने सबका ध्यान खींच लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Dhanashree: ‘सब झूठ है, मैं मुंह खोल दूंगी तो…’, चहल को धोखा देने के आरोप पर धनश्री का तीखा जवाब

5 of 6
होमबाउंड ट्रेलर
– फोटो : एक्स
‘होमबाउंड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
हाल ही में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा चुकी फिल्म ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज हो चुका है। फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। धर्मा प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया। ट्रेलर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस ने लिखा- ‘हमारे दिल का टुकड़ा आपके दिल में घर बनाए, पेश है होमबाउंड का ऑफिशियल ट्रेलर। 26 सितंबर से सिनेमाघरों में।’
पूरी खबर यहां पढ़ें: Homebound Trailer Out: दोस्ती, सपनों और संघर्ष की अनकही दास्तान, ‘होमबाउंड’ का ट्रेलर हुआ रिलीज