Homeव्यवसायCelebrate Raksha Bandhan 2025 Special With These Beautiful Songs Of Bollywood Bhaiya...

Celebrate Raksha Bandhan 2025 Special With These Beautiful Songs Of Bollywood Bhaiya Mere Rakhi Ke Bandhan – Entertainment News: Amar Ujala



ये सभी गाने न सिर्फ रक्षाबंधन के त्योहार की भावना को बयां करते हैं, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को भी उजागर करते हैं। इस रक्षाबंधन पर इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें। राखी बांधते समय, मिठाइयां खाते समय या परिवार के साथ बैठकर पुरानी यादें ताजा करते समय इन गानों को सुनें। ये गाने आपके इस खास दिन को और भी यादगार बना देंगे।

loader




Trending Videos

celebrate raksha bandhan 2025 special with these beautiful songs of bollywood bhaiya mere rakhi ke bandhan

फूलों का तारों का सबका कहना है
– फोटो : सोशल मीडिया


फूलों का तारों का सबका कहना है

1971 में आई फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ का गाना ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ आज भी लोग सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं। यह गाना भाई-बहन के रिश्ते की मासूमियत और गहराई को दर्शाता है। इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने के बोल, “फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है,” बहन के प्रति भाई के अनमोल प्यार को व्यक्त करता है। 


celebrate raksha bandhan 2025 special with these beautiful songs of bollywood bhaiya mere rakhi ke bandhan

भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना
– फोटो : सोशल मीडिया


भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना

फिल्म ‘छोटी बहन’ का प्रसिद्ध गाना ‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ आज भी रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधते वक्त गाती हैं। यह गाना रक्षाबंधन के त्योहार का प्रतीक बन चुका है। लता मंगेशकर की आवाज में गाया गया यह गाना हर बार रक्षाबंधन पर दिल को छू जाता है। गाने के बोल, “भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना,” बहन की अपने भाई से प्रेम और विश्वास की पुकार को दर्शाते हैं। 

 


celebrate raksha bandhan 2025 special with these beautiful songs of bollywood bhaiya mere rakhi ke bandhan

बहना ने भाई की कलाई से
– फोटो : सोशल मीडिया


बहना ने भाई की कलाई से

1974 में आई फिल्म ‘रेशम की डोरी’ का गाना ‘बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है…’ हर बहन का पसंसीदा गाना बन चुका है। इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया है और इसके बोल भाई-बहन के अटूट रिश्ते को दर्शाते हैं। “बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से सारा संसार बांधा है,” जैसे बोल इस त्योहार की भावना को और गहरा करते हैं। 


celebrate raksha bandhan 2025 special with these beautiful songs of bollywood bhaiya mere rakhi ke bandhan

मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन
– फोटो : सोशल मीडिया


मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन

फिल्म ‘काजल’ का गाना ‘मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन’ आशा भोसले की आवाज में है। यह गाना भाई के प्रति बहन के स्नेह को बहुत ही खूबसूरती से दर्शाता है। “मेरे भैया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन, तेरे लिए लाई हूं..” जैसे बोल इस गाने को रक्षाबंधन के लिए एकदम सही बनाते हैं। यह गाना उस खुशी और गर्व को व्यक्त करता है, जो एक बहन अपने भाई के लिए महसूस करती है। रक्षाबंधन के दिन इस गाने को सुनकर और मिठाई खाकर आप भी अपने भाई के साथ अपने रिश्ते की मिठास को और बढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher: काजोल के कहने पर अवॉर्ड शो में तनुजा ने बजाई सीटी, अनुपम खेर ने एक्ट्रेस के जज्बे को किया सलाम




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments