Homeव्यवसायBoney Kapoor Share Details About His Relationship First Wife Mona And Second...

Boney Kapoor Share Details About His Relationship First Wife Mona And Second Wife Shridevi – Amar Ujala Hindi News Live


प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने साल 1983 में मोना कपूर से शादी की, इनके दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। बाद में माेना को तलाक देकर बोनी कपूर ने 1996 में एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की। इतनी बड़ी बात के बावजूद पहली पत्नी मोना ने काफी दरियादिली दिखाई। हाल ही में मोना को लेकर बोनी कपूर ने काफी सारी बातें शेयर की हैं। 

मोना ने खरीदी थी श्रीदेवी और बोनी के लिए रिंग


चंदा कोचर के यूट्यूब चैनल पर हाल ही में बोनी कपूर नजर आए। बोनी कपूर ने चंदा कोचर को अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बताया। वह कहते हैं, ‘मैंने अपनी पहली पत्नी को सब बताया था। मैंने उन्हें अपना सच बता दिया था। यह अंगूठी देखिए जो मैंने पहनी है और जो श्रीदेवी ने पहनी थी। दोनों मोना ने खरीदी थीं। मोना ने बच्चों को बड़ा किया, उनके मन में किसी भी तरह की नफरत पैदा किए बिना किया।’   

ये खबर भी पढ़ें: Sridevi: ‘बाहुबली’ का हिस्सा क्यों नहीं बनीं श्रीदेवी? बोनी कपूर बोले- ‘राजामौली को गलत बातें…’ 

बोनी बोले- ‘मुझे बहुत बुरा लगता था’ 


आगे बोनी कपूर कहते हैं, ‘मेरे पास अर्जुन कपूर (बेटा) का एक लेटर है जिसमें उसने मुझसे पूछा था, ‘आप घर क्यों नहीं आते?’ तब मुझे बहुत बुरा लगता था। मैं क्या कर सकता था? मैं बंटा हुआ था। एक तरफ मेरी पत्नी (श्रीदेवी) थीं और दूसरी तरफ मेरे बच्चे। मैं श्रीदेवी को अकेला नहीं छोड़ सकता था।’ वह यह भी कहते हैं कि बच्चों की परवरिश के लिए मोना (पहली पत्नी) और दादा-दादी थे।’  

प्रोड्यूसर से एक्टर बने बोनी कपूर

बोनी कपूर के करियर फ्रंट की बात करें तो वह बतौर प्रोड्यूसर अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। पिछले साल उन्होंने अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘मैदान’ को-प्रोड्यूस किया था। प्रोडक्शन के अलावा वह एक्टिंग की फील्ड में भी उतर चुके हैं। साल 2023 में वह रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने रणबीर कपूर के किरदार के पिता का रोल किया था। 



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments