बॉलीवुड सेलेब्स अपनी इमेज को फैंस के सामने हमेशा चमका कर रखना चाहते हैं। कई स्टार्स अपने करियर स्ट्रगल को बढ़ा-चढ़ाकर बोलते हैं। कई एक्ट्रेस अपने लुक में आए चेंज को नेचुरल बताती हैं। वहीं कुछ स्टार्स अपनी बदली हुई आदतों से फैंस को इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये सभी बातें आगे चलकर बहुत बड़ा झूठ साबित हो जाती हैं। झूठ बोलने के कारण ये सेलेब्स ट्रोल भी होते हैं। जानिए, बॉलीवुड के कुछ पॉपुलर सेलेब्स के बारे में, जिन्होंने कोई झूठा कहा और बाद में वह पकड़े गए।

2 of 5
रणबीर कपूर
– फोटो : इंस्टाग्राम@ranbir_kapoooor
रणबीर कपूर
पिछले साल निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने जिक्र किया था कि बेटी राहा के जन्म के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया है, उन्होंने सिगरेट पीना भी छोड़ दिया है। लेकिन लगता नहीं है कि रणबीर कपूर अपनी बात पर टिक पाए। हाल ही में आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में रणबीर कपूर ने कैमियो किया। सीरीज के एक सीन में वह वैप (ई सिगरेट) पीते दिखे। यूजर्स ने इस बात को लेकर रणबीर कपूर को ट्रोल किया।

3 of 5
मौनी रॉय
– फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
मौनी रॉय
मौनी रॉय अक्सर ही अपने कॉस्मेटिक प्रोसिजर के कारण ट्रोल होती हैं। लेकिन वह कई इंटरव्यू में इस बात से इंकार कर चुकी हैं कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी कराई। मगर उनकी कई साल पुरानी तस्वीर और आज के लुक में जमीन-आसमान का अंतर है। ऐसे में मौनी रॉय का यह कहना कि कॉस्मेटिक सर्जरी नहीं कराई, अपने आप एक झूठ साबित हो जाता है।

4 of 5
रणवीर सिंह
– फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह अपने करियर के शुरुआती स्ट्रगल का जिक्र बहुत करते हैं। कई फैंस उन्हें आउटसाइडर मानते हैं, क्योंकि रणवीर सिंह की बातों से लगता है कि उनका कोई फिल्मी कनेक्शन नहीं रहा है। जबकि रणवीर सिंह का बॉलीवुड से अच्छा-खासा नाता है। रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क एक एक्ट्रेस थीं। चांद बर्क ने राज कपूर की फिल्म ‘बूट पॉलिश’ में अभिनय किया था।

5 of 5
फराह खान
– फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
फराह खान ने खोली एक्टर्स की पोल
फराह खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर एक बार फराह खान ने बताया था कि एक्टर्स कई बातों को लेकर झूठ बोलते हैं। फराह खान बताती हैं कि जो सेलेब्स कहते हैं कि उनकी फिटनेस नेचुरल है, वह झूठ बोलते हैं। इसके लिए वह खुद को भूखा तक रखते हैं, 24 घंटे जिम में रहते हैं। इसके अलावा फराह खान ने बताया था कि जिम के बाहर पैपराजी को सेलेब्स खुद ही बुलाते हैं।