अमाल मलिक ‘बिग बॉस 19’ के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इन दिनों वह शो में तान्या मित्तल के करीबी बने हुए हैं। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग दिख रही है। रियलिटी शो के हालिया रिलीज एक प्रोमो में अमाल मलिक इश्क के अहसास के बारे में बात कर रहे हैं। कौन है, उनका एक तरफा प्यार? जानिए। 

अमाल ने कहा- ‘उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा’

हम अपनी लाइफ के ऐसे फेज में कभी चले जाते हैं, जब बहुत उदास हो जाते हैं। किसी से बात करने का मन नहीं होता। तब हमारी जिंदगी में ऐसा शख्स आता है, जो दिल को छू जाता है। ये इंसान मेरी जिंदगी में आना ही थो तो पहले क्यों नहीं आया। पहले मिलते तो ज्यादा वक्त होता, ज्यादा प्यार कर पाता। ऐसा इंसान बिल्कुल है, जो मेरी दिल की धड़कनों को तेज कर देता है। फिलहाल तो यह प्यार एक तरफा है। लेकिन जब मैं बिग बॉस के घर से बाहर जाऊंगा तो उम्मीद है कि ये प्यार दो तरफा होगा।’ आगे वह कहते हैं, ‘क्यों आज तक तू मुझसे दूर था?’  

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by ColorsTV (@colorstv)



‘बिग बॉस’ के घर के बाहर है अमाल मलिक का प्यार

अपनी बातों से अमाल मलिक ने इतना तो जरूर क्लीयर कर दिया कि ‘बिग बाॅस 19’ के घर के अंदर उनका प्यार मौजूद नहीं है। वह जिसे इश्क करते हैं, वह बिग बॉस के घर के बाहर है। उस इंसान से मिलने की चाहत अब अमाल मलिक को है।  

ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के वीकएंड वार पर उर्फी जावेद लगाएंगी तड़का, अमाल का गाना सुन शरमाईं तान्या मित्तल

 

‘बिग बॉस 19’ में शामिल हैं ये कंटेस्टेंट्स 


इन दिनों शो ‘बिग बॉस 19’ में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शामिल हैं। तान्या और अमाल की ऑडियंस के बीच काफी चर्चा है। 





Source link

Scroll to Top