एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Tue, 04 Nov 2025 04:58 PM IST

Bigg Boss 19: अहान पांडे अभिनीत फिल्म ‘सैयारा’ जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो युवाओं का बड़ा तबका फिल्म देखने पहुंचा। कुछ लोग फफक-फफक कर रोते दिखे। हाल ही में बिग बॉस 19 में प्रतिभागी मृदुल तिवारी और अशनूर ने दावा किया कि यह पीआर स्टंट था।


Bigg Boss 19: Mridul Tiwari Ashnoor Kaur allegedly Expose Ahaan Panday Aneet YRF Film Saiyaara Fake PR Stunt

मृदुल तिवारी-सैयारा-अशनूर कौर
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


फिल्म ‘सैयारा’ इस साल जुलाई में रिलीज हुई। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है। रोमांटिक लव स्टोरी को युवाओं ने काफी पसंद किया। मगर, इस फिल्म की रिलीज के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम वीडियो वायरल हुए, जिनमें युवा बुरी तरह रोते नजर आए। हाल ही में बिग बॉस 19 में इस फिल्म का जिक्र छिड़ा तो प्रतिभागियों ने ऐसे रोने वाले वायरल वीडियो को भी याद किया। इसी दौरान मृदुल तिवारी और अशनूर ने दावा किया कि यह वीडियो पीआर स्टंट थे।

Trending Videos



Source link

Scroll to Top