Homeव्यवसायBhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini In Goa See Hot Photos -...

Bhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini In Goa See Hot Photos – Entertainment News: Amar Ujala



बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने आज सोशल मीडिया पर गोवा से बिकिनी में अपनी शानदार और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उनकी ये तस्वीरें गोवा वेकेशन के दौरान की हैं। भूमि की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

loader

 




Trending Videos

Bhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini in Goa SEE Hot Photos

भूमि पेडनेकर
– फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar


भूमि का इंस्टाग्राम पोस्ट

भूमि ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। इस लेटेस्ट पोस्ट की शुरुआत में भूमि पूल के किनारे नीली बिकिनी में नजर आ रही हैं। इन शानदार तस्वीरों के साथ भूमि ने कैप्शन में लिखा, “वीकेंड की छुट्टी। प्रकृति, खाना और मैं।” यह कॉम्बिनेशन वाकई लाजवाब है।


Bhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini in Goa SEE Hot Photos

भूमि पेडनेकर
– फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar


भूमि का लुक

पहली तस्वीर में भूमि कर्वी फिगर और प्यारी मुस्कान में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। एक और तस्वीर में वह हरे-भरे पेड़-पौधों के बीच टाइट-फिटिंग ड्रेस में अपने कर्व्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके खुले बाल और हल्का मेकअप धूप की रोशनी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। एक तस्वीर में भूमि हंसते हुए पकौड़ा पकड़े नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीरों में वह कभी कैमरे से आंखें मिलाकर बोल्ड लुक देती हैं, तो कभी किताब पढ़ते हुए प्रकृति का आनंद लेती नजर आ रही हैं।

 


Bhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini in Goa SEE Hot Photos

भूमि पेडनेकर
– फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar


फैंस के कमेंस्ट

भूमि की इस लाजवाब पोस्ट पर कई फैंस ने कमेंट कर अपनी राय पेश की है। एक फैन ने लिखा, ‘जीवन भर चाय और पकौड़े’, एक और फैन ने लिखा, ‘बरसात का मौसम’, तो वहीं कई फैंस ने भूमि की इन तस्वीरों पर फायर और दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं।

 


Bhumi Pednekar Sizzles In Blue Bikini in Goa SEE Hot Photos

भूमि पेडनेकर
– फोटो : इंस्टाग्राम@bhumipednekar


भूमि पेडनेकर का करियर 

भूमि पेडनेकर ने यश राज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के रूप में अपना करियर शुरू किया। भूमि ने 2015 में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ से अपने अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद, उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। इस लिस्ट में ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’ और ‘पति पत्नी और वो’, जैसी फिल्में शामिल हैं। 






Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments