एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Mon, 18 Aug 2025 04:14 PM IST

Bengal Files Controversy: विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ पर घमासान मचा है। निर्देशक पर कई एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। हाल ही में गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने भी विवेक के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।


Bengal Files Controversy: Gopal Mukherjee grandson files complaint against director Vivek Agnihotri Know Why

‘द बंगाल फाइल्स’
– फोटो : सोशल मीडिया



विस्तार


फिल्म ‘बंगाल फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी है। बीते दिनों कोलकाला में आयोजित इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में हंगामा हुआ। विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुई हैं। निर्देशक के खिलाफ गोपाल मुखर्जी के परिवार ने भी शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि साल 1946 में हुए दंगों को रोकने वाले लोकप्रिय बंगाली योद्धा गोपाल मुखर्जी के पोते शांतनु मुखर्जी ने विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही निर्देशक पर अपने दादा की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top