मनोरंजन जगत में आज शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी रही है। दो चर्चित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं- ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’। ओटीटी पर मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ ने खूब चर्चा बटोरी है। इसके अलावा शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ के सेट से उनका लुक लीक हो गया है। और क्या-क्या खास रहा? पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज रिपोर्ट में

2 of 6
‘बागी 4’, ‘द बंगाल फाइल्स’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘बागी 4’ VS ‘द बंगाल फाइल्स’
टाइगर श्रॉफ की ‘बागी’ फ्रेंचाईजी की चौथी फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज हो गई है। इसमें संजय दत्त खलनायक के किरदार में नजर आए हैं। इसके साथ ही विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी थिएटर्स में दस्तक दी है। दिनभर इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस टकराव की चर्चा इंडस्ट्री में होती रही। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘बागी 4’ ने पहले दिन 9.72 करोड़ रुपये कमाकर शुरुआत की है। वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ का पहले दिन का कारोबार 1.14 करोड़ रुपये है।

3 of 6
फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’
– फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
‘इंस्पेक्टर जेंडे’ की भी रही चर्चा
सिनेमाघरों में जहां ‘बागी 4’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ सज गई हैं, वहीं ओटीटी के दर्शकों को भी फिल्म ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ का तोहफा मिला है। मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ अभिनीत इस फिल्म को लेकर भी दिनभर चर्चा रही। यूजर्स इसका रिव्यू सर्च करते रहे। फिल्म की कहानी क्रिमिनल चार्ल्स शोभराज पर आधारित है, जिसका नाम फिल्म में बदलकर कार्ल भोजराज दिखाया गया है। यह किरदार जिम सर्भ ने निभाया है।
पूरा रिव्यू यहां पढ़ें: Inspector Zende Movie Review: मनोज बाजपेयी की कॉमिक टाइमिंग नैचुरल, जिम सर्भ असरदार; अखरती है फिल्म की लंबाई

4 of 6
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का लुक हुआ लीक
– फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘किंग’ के सेट से शाहरुख खान का लुक लीक!
हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू की है। सोशल मीडिया पर ‘किंग’ फिल्म का एक लुक वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख खान काफी अलग नजर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म में ऐसा एक्सपेरिमेंट अपने लुक के साथ नहीं किया था। हाल ही में इस फिल्म के एक शूटिंग शेड्यूल पर शाहरुख खान मौजूद दिखे। इस शूटिंग सेट से कुछ वीडियो, फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसमें शाहरुख का लुक ‘किंग’ मूवी में कैसा होगा, इसका अंदाजा फैंस को हो गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Shah Rukh Khan: ‘किंग’ फिल्म के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक! देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें

5 of 6
शिल्पा शेट्टी
– फोटो : सोशल मीडिया
धोखाधड़ी मामले में बढ़ीं शिल्पा और राज की मुश्किलें
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा से जुड़ी एक बड़ी खबर ने भी आज ध्यान आकर्षित किया। मुंबई पुलिस ने 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। मामले में अधिक जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने यह लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, क्योंकि यह दंपति अक्सर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं करता रहता है। उन्होंने बताया कि अदाकारा और उनके पति के खिलाफ 14 अगस्त को जुहू पुलिस स्टेशन में एक कारोबारी से लोन कम निवेश सौदे में लगभग 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: Shilpa Shetty: धोखाधड़ी मामले में बढ़ीं शिल्पा और राज की मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस