आर्यन की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के इवेंट पर पैपराजी के बीच सबसे ज्यादा क्रेज किंग खान का ही रहा। शाहरुख की तस्वीरें लेने को लेकर पैपराजी एक्साइटेड दिखे। ऐसे में शाहरुख ने भी अपने खास अंदाज से पैपराजी का दिल जीत लिया। इस अंदाज को उनके बेटे आर्यन खान भी अपने कैमरे में कैद करते दिखे।
शाहरुख खान ने पैपराजी संग क्लिक करवाई फोटोज
शाहरुख खान को इवेंट में पैपराजी को निराश नहीं किया। जहां उन्हें जमकर फोटो के लिए पोज दिए। वहीं इवेंट के दौरान वह पैपराजी के बीच जाकर फोटो क्लिक करवाते दिखे। ऐसे में आर्यन खान उनके फोटोग्राफर बन गए। किंग खान और पैपराजी की एक ग्रुप फोटो आर्यन खान क्लिक करते दिखे।
ये खबर भी पढ़ें: The Bads Of Bollywood: किंग खान के बेटे आर्यन की सीरीज की स्क्रीनिंग, काजोल-अजय के अलावा नजर आए कई सेलेब्स
इवेंट में नजर आए कई सेलेब्स
सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग पर कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इस लिस्ट में काजोल, अजय देवनग, बॉबी देओल, गौतमी कपूर, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट शामिल हैं। इवेंट में शाहरुख के करीब और अंबानी परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे।
View this post on Instagram