आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सोशल मीडिया पर अपनी कहानी को लेकर फैंस के बीच हॉट टॉपिक बन चुकी है। इस सीरीज की शूटिंग से जुड़ी बीटीएस फोटोज पर भी यूजर्स ने आर्यन खान ने कई सवाल पूछे हैं। साथ ही बॉबी देओल को लेकर भी मजेदार कमेंट्स किए हैं। 

बीटीएस फोटो में सीरियस दिखे आर्यन, बॉबी का अंदाज भी हटकर नजर आया

सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ फोटो में आर्यन खान बतौर डायरेक्टर सीरियस नजर आ रहे हैं। वहीं कई फोटोज में बॉबी देओल अपने किरदार में ढले हुए दिखे। सीरीज से जुड़े कई और एक्टर्स भी बीटीएस फोटो में मौजूद दिखे। यूजर्स ने इस फाेटोज को देखकर कई सवाल किए? और मजेदार कमेंट भी पोस्ट किए हैं। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Netflix India (@netflix_in)



यूजर्स ने आखिरी एपिसोड पर किए सवाल

बीटीएस फोटोज देखकर कई यूजर ने आर्यन खान को कहा, ‘आर्यन को थोड़ा हैजिटेट करना चाहिए, आखिर एपिसोड में।’ इस सीरीज का आखिरी एपिसोड ही दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाता है। एक यूजर लिखता है, ‘सीरीज में आसमान(लीड हीरो) के पैरों से जमीन ही खिसक गई।’ कई यूजर्स ने आर्यन के डायरेक्शन की तारीफ भी की। यूजर्स ने लिखा, ‘शाहरुख खान को आर्यन पर गर्व होगा।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को मिल रहे प्यार पर शाहरुख ने जताया फैंस का आभार, बोले- उम्मीद है आपने…

बॉबी देओल के अलावा राघव जुयाल आए पसंद 


कई यूजर्स ने बीटीएस फोटोज में बॉबी देओल को देखकर कहा, ‘बॉबी पूरी सीरीज में छा गए।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘बॉबी देओल के अलावा राघव जुयाल का काम कमाल का था।’ एक यूजर ने लिखा, ‘राघव ने सीरीज में सबको पीछे छोड़ दिया।’  





Source link

Scroll to Top