कितना रहा कुल कलेक्शन
फिल्म ‘निशानची’ का कुल कलेक्शन भी 85 लाख रुपये रहा है। जबकि फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये मीडिया रिपाेर्ट्स में बताया गया है। जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि बजट वसूल कर पाएगी।
फिल्म में नजर आए ये कलाकार
अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे उम्दा कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं।
मसाला फिल्म है ‘निशानची’
फिल्म ‘निशानची’ में रोमांस, कॉमेडी, गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिला है। इसमें दो जुड़वा भाई की कहानी है। फिल्म में दोनों भाई, धोखे और प्यार सामना करते हैं। फिल्म को देखकर दर्शकों को कुछ हद तक ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ का फील भी आता है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त है।


