आज रविवार को मनोरंजन जगत की कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ गणपति उत्सव के बाद अभिनेता अक्षय कुमार जुहू बीच पर सफाई कार्य में सहयोग करते दिखे। वहीं, आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें वे गाना गाते दिख रहे हैं। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार ममूटी के जन्मदिन की खूब रौनक देखने को मिली। कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी। और क्या-क्या हुआ खास? पढ़िए इस ट्रेंडिंग न्यूज रिपोर्ट में

loader




Trending Videos

Akshay Kumar Clean Juhu Beach After Ganpati Visarjan aamir khan singing video viral Read Today Trending News

जुहू बीच पर सफाई करते हुए अक्षय कुमार
– फोटो : इंस्टाग्राम


गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई करने पहुंचे अक्षय

अक्षय कुमार सोशल मैसेज देने वाली फिल्मों के जरिए तो लोगों को अवेयर करते हैं। साथ ही वह समय-समय पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समाज और देश को लेकर निभाते हैं। हाल ही में गणपति विसर्जन समापन के बाद एक्टर ने जुहू बीच पर कुछ ऐसा काम किया कि सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ होने लगी। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच पर फैले कचरे को साफ करते हुए दिखाई दिए। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस क्लिन अप ड्राइव को होस्ट किया है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Akshay Kumar: गणपति विसर्जन के बाद अक्षय कुमार ने किया ऐसा काम, यूजर्स ने की जमकर तारीफ; देखें वायरल वीडियो


Akshay Kumar Clean Juhu Beach After Ganpati Visarjan aamir khan singing video viral Read Today Trending News

आमिर खान
– फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus


सिंगिंग का जादू चलाते दिखे आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों, परफॉर्मेंस और बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपने अभिनय या किसी फिल्म के कारण नहीं, बल्कि अपनी गायकी की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें आमिर खान सुरों का जादू बिखेरते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, फैन्स ने कमेंट सेक्शन को दिल वाले इमोजी और तारीफों से भर दिया।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Aamir Khan: अभिनय के बाद अब आमिर खान ने दिखाया अपना सिंगिंग टैलेंट, वायरल वीडियो देख फैंस हुए मुरीद


Akshay Kumar Clean Juhu Beach After Ganpati Visarjan aamir khan singing video viral Read Today Trending News

मलयालम फिल्मों के चर्चित अभिनेता ममूटी अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


दिग्गजों ने ममूटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

ममूटी मलयालम फिल्मों के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक हैं। 74 साल के हो चुके ममूटी अभी भी फिल्मों में सक्रिय हैं। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ काफी चर्चा में रहीं। आज 07 सितंबर को अभिनेता का जन्मदिन है। ममूटी के जन्मदिन पर कई साउथ सेलेब्स और केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने शुभकामनाएं दी हैं। केरल के सीएम ने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर पोस्ट कर ममूटी की अभिनय यात्रा को सराहा है। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Mammootty: मोहनलाल ने साउथ सुपरस्टार ममूटी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, केरल सीएम ने कहा- कल्चर आइकॉन


Akshay Kumar Clean Juhu Beach After Ganpati Visarjan aamir khan singing video viral Read Today Trending News

द चेज टीजर
– फोटो : इंस्टाग्राम- @actormaddy


मैदान के बाद फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी क्या अब क्रिकेट के मैदान के बाद फिल्मी पर्दे पर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं? दरअसल एम एस धोनी एक प्रोजेक्ट के टीजर में जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन और महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर ‘द चेज’ के नाम से एक टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में दोनों फाइटर्स एक मिशन पर निकलते हैं और दुश्मनों से लोहा लेते हुए नजर आ रहे हैं। अब माधवन और धोनी मिलकर एक फिल्म लेकर आ रहे हैं या फिर माजरा कुछ और है, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: The Chase: मैदान के बाद अब फिल्मों में धुनाई करेंगे एमएस धोनी? आर माधवन संग एक्शन अवतार में देखकर चौंके फैंस




Source link

Scroll to Top