अक्षय कुमार फिल्मों से दूर जब फैमिली टाइम, मी टाइम गुजारते हैं तो बड़े ही सादे अंदाज में नजर आते हैं। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से उनका एक केयरफ्री कैजुएल लुक वायरल हुआ। वायरल वीडियो में वह ब्लैक कलर की टी-शर्ट और चैक पैटर्न वाली लूज पैंट (बॉस्केट पैंट) में नजर आए। सिर्फ इस पैंट की कीमत ही हजारों में है।
कितने हजार की पैंट पहने एयरपोर्ट पहुंचे अक्षय कुमार?
वायरल वीडियो में जो पैंट अक्षय कुमार ने पहनी है, उसकी कीमत लगभग 82, 756 रुपये है। जबकि यह देखने में बहुत सिंपल, कंफर्टेबल है। अक्षय हमेशा ही कंफर्ट को इंपॉर्टेंट देते हैं, इस वजह से इस पैंट को वह पहने नजर आए। इस पैंट की बात करें तो यह एक जेंडर फ्लूयड पैंट हैं, जिसे मेल या फीमेल कोई भी कैरी कर सकता है।
ये खबर भी पढ़ें: Akshay Kumar: ‘लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते’, विपुल शाह ने अक्षय कुमार को लेकर किए कई खुलासे
Age is just a number 🔥 and super star #AkshayKumar has proved this because at the age of 57 he looks like a 45 year old 🔥
Seeing the look of Akshay Kumar, I can only say that he looks like a real monster ☠️#Haiwaan #JollyLLB3 #herapheri3 pic.twitter.com/Z3B5bsdEon
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) August 22, 2025
स्टाइलिश अंदाज में दिए पैपराजी को पोज
अक्षय कुमार ने अपने इसी लुक में पैपराजी को जमकर पोज दिए। वह ऑरेंज शेड का चश्मा पहने भी नजर आए। फोटो देने के बाद अक्षय ने पैपराजी को थंबअप किया। बाद में अपनी जानी-पहचानी वॉक के साथ वह एयरपोर्ट के अंदर चले गए।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई। जल्द ही वह ‘जॉली एलएलबी 3’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं।