एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Mon, 01 Sep 2025 09:02 PM IST

Ajith Kumar-Jaden Immanuel Video: अभिनेता से प्रोफेशनल रेसर बन चुके अजित कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे एक 13 वर्षीय रेसर जेडन इमैनुएल से ऑटोग्राफ लेते दिख रहे हैं। 


Actor Ajith Kumar Gets autograph from 13 year old racer Jaden Immanuel from Chennai Video Goes Viral

अजित कुमार-जेडन इमैनुएल
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


साउथ के सुपरस्टार और प्रोफेशनल रेसर अजित कुमार हाल ही में जेडन इमैनुएल से मिले। जेडन चेन्नई के 13 वर्षीय मोटोजीपी रेसर हैं। अजित कुमार ने जर्मनी में प्रतिस्पर्धा कर रहे जेडन से मुलाकात की और उनसे ऑटोग्राफ मांगा। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुपरस्टार को ऑटोग्राफ देने की खुशी जेडन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top