एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Tue, 19 Aug 2025 02:18 PM IST

Achyut Potdar 90th Birthday Photos: अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। वे 90 वर्ष के थे। अभिनेता ने अपने जन्मदिन से महज तीन दिन पहले दुनिया को अलविदा कह दिया। 


Achyut Potdar Death: 3 Idiots actor celebrated his milestone 90th birthday last year photos viral

अच्युत पोतदार के 90वें जन्मदिन की तस्वीर
– फोटो : पीटीआई



विस्तार


एक्टर अच्युत पोतदार नहीं रहे। 91वें जन्मदिन से महज तीन दिन पहले बीमारी के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में उन्होंने प्रोफेसर का रोल अदा किया था। उनका जन्म 22 अगस्त 1934 को जबलपुर (मध्य प्रदेश) में हुआ था। बीते वर्ष उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया। इसमें आमिर खान और जैकी श्रॉफ सहित कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थीं।

loader

Trending Videos



Source link

Scroll to Top