आमिर खान अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। तीसरी बार बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट को प्यार हुआ है। इन दिनों वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दाेनों को आउटिंग पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ गौरी स्प्रैट का बेटा भी नजर आया। वायरल वीडियो में वह कैमरा देख मुस्कुराता नजर आया।
ये खबर भी पढ़ें: Faissal Khan: ‘आमिर खान का डीएनए टेस्ट करा लो’, फैमिली कंट्रोवर्सी के बीच भाई फैसल ने किया चौंकाने वाला खुलासा
गाड़ी में गौरी के साथ बैठा दिखा उनका छोटा बेटा
इन दिनों गौरी स्प्रैट आमिर खान को डेट कर रही हैं। लेकिन गौरी स्प्रैट का पहली शादी से छह साल का एक बेटा है। वह तलाकशुदा हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। अपने बेटे के साथ ही गौरी स्प्रैट वायरल वीडियो में नजर आ रही हैं।
आमिर खान गौरी के बेटे की केयर करते हुए नजर आए
वायरल वीडियो में गौरी स्प्रैट और आमिर खान गाड़ी से उतरते हैं, उनके साथ गौरी का बेटा भी उतरता है। गौरी के बेटे को आमिर अपने साथ रखते हैं, उसकी काफी केयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
‘सितारे जमीं पर’ और ‘कुली’ में नजर आए आमिर खान
आमिर खान की पर्सनल लाइफ से हटकर उनके करियर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ और ‘कुली’ में नजर आए। ‘कुली’ में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर किया है। इस फिल्म में आमिर के अभिनय को देखकर दर्शक भी हैरान हैं। वह ‘कुली’ में नेगेटिव रोल में दिखे हैं।