अर्जुन कपूर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल रही हैं। वह अपनी एक्टिंग को लेकर भी ट्रोल हो चुके हैं। हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें दोबारा ट्रोल किया। दरअसल, एक वायरल वीडियो में अर्जुन पैपराजी पर नाराज होते दिखे। जानिए, क्या है पूरा मामला?

Trending Videos

अर्जुन कपूर पैपराजी पर हुए गुस्सा 

पैपराजी ने अर्जुन कपूर को मुंबई में एक इवेंट में स्पॉट किया। एक्टर से फोटो क्लिक करवाने को कहा था तो पोज देने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच अचानक कुछ फैंस आकर उनके साथ फोटो क्लिक करवाने लगे। फैंस को देखकर पैपराजी चिल्लाए और अर्जुन कपूर से दूर हटने को कहने लगे। यह देखकर अर्जुन नाराज हो गए। वह पैपराजी को चुप रहने के लिए कहते दिखे। इसके बाद अर्जुन ने फैंस काे फोटो दिए। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Filmfare (@filmfare)



ये खबर भी पढ़ें: ‘हल पल के लिए ग्रेटफुल हूं’ अनिल कपूर ने बड़े भाई बोनी को किया बर्थ डे विश, खुशी-अर्जुन ने शेयर की तस्वीरें 



अर्जुन कपूर अच्छे एफर्ट के बाद भी हुए ट्रोल


अर्जुन कपूर ने अपने फैंस को इंपॉर्टेंस दी और पैपराजी को चुप रहने को कहा। इसके बावजूद भी एक्टर को यूजर ने ट्रोल किया। दरअसल, यूजर्स यह मानने को तैयार नहीं है कि अर्जुन कपूर के भी फैंस हो सकते हैं। ट्रोल करने वालों ने कहा कि क्या सच में अर्जुन कपूर के फैंस हैं? कुछ यूजर्स ने कहा कि अर्जुन कपूर को उनके साथ फोटो लेनी चाहिए। 







Source link

Scroll to Top