Homeव्यवसायLyricist Javed Akhtar Opinion On The Use Of Ai - Amar Ujala...

Lyricist Javed Akhtar Opinion On The Use Of Ai – Amar Ujala Hindi News Live – एआई के इस्तेमाल पर जावेद अख्तर की राय, क्या गीतकार ने किया सपोर्ट? बोले


जावेद अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उनकी राय फैंस के लिए भी मायने रखती है। एक हालिया इवेंट के दौरान जावेद अख्तर ने एआई के यूज पर बात की। वह क्या इस नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर रहे हैं? जानिए इस पर उनका क्या कहना है? 

जावेद अख्तर बोले- आज यह एक सच्चाई है


साउंडस्केप्स ऑफ इंडिया 2 के इवेंट में जावेद अख्तर से सवाल किया गया कि इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में एआई से रिलेट एक सेगमेंट शामिल किया है। इस बात को वह कैसे देखते हैं। इस पर जावेद अख्तर का कहना था कि लोगों ने हमेशा से ही नई टेक्नोलॉजी का विरोध किया है। वह कहते हैं, ‘आप इसे सही मानिए या गलत, साइंस आगे बढ़ती रहती है। विदेशों में एआई ने बड़ी एचीवमेंट्स हासिल की हैं। आज यह एक सच्चाई है।’ 

गीतकार ने किया लोगों से बड़ा सवाल 

वह आगे कहते हैं, ‘हम इसे कंट्रोल कर सकते हैं, यह हमारी सुविधा के लिए होना चाहिए। सच तो यह है कि आज एआई मौजूदा डेटा पर डिपेंड करता है। वह डेटा कौन देता है? आप उन्हें डेटा दे रहे हैं। आपको यह तय करना होगा कि आप इसका कितना हिस्सा चाहते हैं क्योंकि यह कभी रुकने वाला नहीं है।’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments