सोमवार को दिल्ली में एक दुखद घटना घटी। पुरानी दिल्ली स्थित लाल किले के पास शाम के समय जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में कई लोगों के मरने की खबर है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, इसमें आंतकी साजिश के एंगल से भी जांच की जा रही है। इस धमाके को लेकर रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी है। 

रवीना टंडन ने शेयर की पोस्ट 

रवीना टंडन ने साेमवार देर रात अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में दिल्ली धमाके की पोस्ट शेयर की। इसी पोस्ट पर लिखा, ‘वे दोबारा लौट आए हैं।’ रवीना टंडन के कमेंट से ऐसा लगता है कि वह धमाके को आंतकी गतिविधि से जुड़ी रही हैं। लेकिन पुलिस इस मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। इसके अलावा एक्स (ट्विटर) पोस्ट पर पीड़ितों के लिए संवेदना भी प्रकट की है। 


 

 

सोनू सूद ने की ट्विटर पोस्ट 

 


थलपति विजय ने भी दुख जताया 


साउथ एक्टर विजय ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर दिल्ली धमाके को लेकर पोस्ट किया। इसमें वह लिखते हैं, ‘दिल्ली के लालकिले मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की खबर से मैं बेहद स्तब्ध और दुखी हूं। कई लोगों की जान चली गई। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’ 


 

 





Source link

Scroll to Top