‘हक’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें यामी गौतम और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो इसके बजट के अनुसार काफी कम है। मगर, दर्शकों से इस फिल्म को काफी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म की दमदार कहानी और सितारों के शानदार अभिनय का असर यूं हुआ कि दूसरे दिन इसकी कमाई में काफी बढ़त दर्ज हुई है।
दूसरे दिन कमाई में हुआ इजाफा
फिल्म ‘हक’ ने दूसरे दिन शनिवार को 3.35 करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती आंकड़ों में फिल्म आज तीसरे दिन रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 6.8 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन हुए इजाफे पर यामी गौतम ने रिएक्शन दिया है और कहा कि यह वर्ड ऑफ माउथ का असर है।
Haq Movie Review: यामी और इमरान के टकराव ने कोर्टरूम ड्रामा को दी नई ऊंचाई, असरदार कहानी; निर्देशन थोड़ा फीका
यामी बोलीं- ‘यह पल हमेशा संजोकर रखूंगी’
यामी ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘वर्ड ऑफ माउथ’ की ताकत। कोई बेईमानी या कोई बनावटीपन नहीं। सीधे दिल से दर्शकों तक। ट्रेड और मीडिया के नजरिए से भी, मुझे इस बात की बहुत पॉजिटिविटी महसूस होती है कि वे ‘हक’ जैसी फिल्म को सफल देखना चाहते हैं। यह एक दुर्लभ घटना है और मैं इस पल को जीवन भर संजो कर रखूंगी’।
