निर्देशक एसएस राजामौली के निर्देशन में बनीं ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को मिलाकर फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ 31 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज छठे दिन फिल्म ने कितने का कारोबार कर लिया है।




Trending Videos

Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 6 prabhas rana daggubati ss rajamouli film

बाहुबली: द एपिक
– फोटो : सोशल मीडिया


फिल्म का अब तक का कलेक्शन

फिल्म ‘बाहुबली द एपिक’ की रिलीज को आज छह दिन हो चुके हैं। फिल्म ने पहले दिन गुरुवार को स्क्रीनिंग से 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 9.65 करोड़ रुपये रहा। शनिवार और रविवार के वीकएंड पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये और रविवार को 6.3 करोड़ रुपये कमाए। सोमवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 

 


Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 6 prabhas rana daggubati ss rajamouli film

‘बाहुबली द एपिक’
– फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati


‘बाहुबली द एपिक’ की बुधवार की कमाई

‘बाहुबली द एपिक’ ने कल पांचवे दिन मंगलवार को अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म ने पांचवे दिन 1.95 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं आज छठे दिन बुधवार को फिल्म ने 1.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिल पर अब तक कुल 29.18 करोड़ की कमाई कर ली है।


Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 6 prabhas rana daggubati ss rajamouli film

‘बाहुबली: द एपिक’
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘बाहुबली द एपिक’ का बाकी फिल्मों से मुकाबला

‘बाहुबली द एपिक’ के साथ 31 अक्तूबर को परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ रिलीज हुई थी। वहीं सिनेमाघरों में और दो फिल्में लगी हुई हैं। जिनमें रश्मिका मंदाना-आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे-सोनम बाजवा की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ शामिल है। ये सभी फिल्में दर्शकों को पसंद आ रही हैं।

 


Baahubali: The Epic Box Office Collection Day 6 prabhas rana daggubati ss rajamouli film

‘बाहुबली: द एपिक’
– फोटो : वीडियो ग्रैब


‘बाहुबली द एपिक’ के बारे में

‘बाहुबली द एपिक’ का निर्देशक एसएस राजामौली ने किया है। फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा दुग्गुबाती जैसे सितारों का अभिनय फिर से दर्शकों को पसंद आ रहा है। फिल्म ‘बाहुबली द बिगिनिंग’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। वहीं ‘बाहुबली द कन्क्लूजन’ साल 2017 में रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर रही थीं।

यह भी पढ़ें: ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में किसने मारी बाजी, जानें 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन




Source link

Scroll to Top