एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी

Updated Sun, 02 Nov 2025 05:17 PM IST

Mithila Palkar At Diljit Dosanjh Concert: इन दिनों दिलजीत दोसांझ मेलबर्न में म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। इस कॉन्सर्ट में एक नामी बॉलीवुड एक्ट्रेस भी शामिल हुईं, जिनसे  भांगड़ा करके फैंस का दिल जीता। 


Mithila Palkar Performed Bhangra At Diljit Dosanjh Concert Sara Tendulkar Also seen

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में डांस करती दिखीं बॉलीवुड एक्ट्रेस
– फोटो : इंस्टाग्राम@mipalkarofficial



विस्तार


दिलजीत दोसांझ के म्यूजिक कॉन्सर्ट को पसंद करने वाले देश ही नहीं विदेश में भी हैं। मेलबर्न कॉन्सर्ट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी देखा गया। एक्ट्रेस ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की फोटो, वीडियोज शेयर किए हैं। इस कॉन्सर्ट में एक्ट्रेस भांगड़ा करती दिखींं। साथ ही उनके साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा भी मौजूद दिखीं। 

मिथिला पालकर ने किया कॉन्सर्ट में भांगड़ा 

एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने दिलजीत के कॉन्सर्ट की तस्वीरें और वीडियो साझा कीं। शेयर की गई एक वीडियो में वह भांगड़ा कर रही हैं। कुछ तस्वीरों में सारा तेंदुलकर भी उनके साथ दिख रही हैं। मिथिला ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘इस बार ऑस्ट्रेलिया का एक्सपीरियंस यादगार रहा। मेलबर्न में जिस तरह से हमारा स्वागत किया गया, वह कमाल का था। उस दिन मैंने खूब खाया और दिलजीत के शो के साथ दिन को खत्म किया। यह लाइव परफॉर्मेंस आपको भी मिस नहीं करनी चाहिए।’ अपनी तस्वीरों के साथ उन्होंने दिलजीत की स्टेज से फोटो भी शेयर की हैं।  

View this post on Instagram

A post shared by Mithila Palkar (@mipalkarofficial)

 





Source link

Scroll to Top