एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sun, 26 Oct 2025 11:25 AM IST

Satish Shah Death: अभिनेता सतीश शाह नहीं रहे। कल शनिवार को उनका निधन हो गया। वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। अभिनेता को उपचार के लिए हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। अब सतीश शाह के मैनेजर रमेश कडतला ने बताया कि अभिनेता लंच के समय बेसुध हो गए थे।


Satish Shah manager recounts final moments of late actor says during Lunch he ate a bite and then collapsed

सतीश शाह, मैनेजर रमेश कडतला
– फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई



विस्तार


लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्तूबर को निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। कल शनिवार को दोपहर में खाना खाते वक्त सतीश अचानक बेसुध हो गए। उनका निधन हो गया। अभिनेता के मैनेजर रमेश कडतला ने इस बात की पुष्टि की।

Satish Shah Funeral LIVE: सतीश शाह को अंतिम विदाई देने पहुंचे जैकी श्रॉफ, ऑनस्क्रीन बेटों ने भी किए दर्शन

 

रमेश ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सतीश शाह के निधन से जुड़े दिल दहला देने वाले पलों के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘कल लंच करते समय निधन हुआ था। यह घटना 2:45 बजे के आसपास की है, जब वे लंच कर रहे थे। उन्होंने खाना खाते-खाते एक निवाला खाया और फिर गिर गए। एम्बुलेंस लाने में लगभग आधा घंटा लगा। हॉस्पिटल जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया’।



Source link

Scroll to Top