ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा ही अपने लुक से सभी का दिल जीत लेती हैं। ऐश्वर्या का यह रेड ड्रेस लुक आप भी इस दिवाली पर अपनाकर अपने लुक पर चार चांद लगा सकती हैं। ऐश्वर्या का यह लुक पार्टी में आपकी शान बना बढ़ा देगा। ऐश्वर्या ने इस लुक में गहरे लाल रंग का सूट पहना हुआ है, जिसके ऊपर हैवी कढ़ाई की हुई है।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन ने फिलहाल अपनी किसी नई फिल्मों की घोषणा नहीं की हैं। लेकिन वह अक्सर अपने ग्लैम लुक से हर किसी को हैरान कर देती हैं। वैसे सुष्मिता वेब सीरीज ‘आर्या’ के आगे के सजीन में नजर आ सकती हैं। बहरहाल, लुक की बात करें तो सुष्मिता का यह रेड ड्रेस लुक अपनाकर इस दिवाली पर आप भी मिस यूनिवर्स दिखेंगीं। सुष्मिता ने रेड साड़ी में किलर लुक से सभी फैंस को हैरान कर दिया।
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन भी नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो 14 नवंबर 2025 को रिलीज होगी। हाल ही में रकुल ने अपना दिवाली लुक शेयर किया है। इस लेटेस्ट लुक में रकुल ने इंडो-वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। इस लुक को अपनाकर आप भी स्टालिश दिख सकती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी साउथ आगामी फिल्म ‘जटाधरा’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘जटाधरा’ एक एक्शन ड्रामा है। हाल ही में सोनाक्षी ने अपना दिवाली लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया। सोनाक्षी ने ब्लू रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहनी। सोनाक्षी का यह लुक मॉर्डन होने के साथ ही ट्रेडिशनल लुक भी दे रहा है।






