आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म ‘थामा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है। रोशनी के इस त्योहार पर आयुष्मान के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। उनकी अगली फिल्म का एलान हो गया है। नाम है- ‘पति पत्नी और वो दो’। यह फिल्म अगले साल होली पर दस्तक देगी।
अगले साल होली पर होगी रिलीज
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने आज शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है। साथ ही लिखा है, ‘गुलशन कुमार, बी.आर. चोपड़ा की टी-सीरीज और बी.आर. स्टूडियोज ला रहे हैं फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’। यह फिल्म 04 मार्च 2026 को होली के अवसर पर रिलीज होगी।