एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव

Updated Sun, 12 Oct 2025 09:32 PM IST

70th Filmfare Awards: कल शनिवार को 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में हुआ। इसमें फिल्म ‘लापता लेडीज’ का दबदबा रहा। एक्ट्रेस नितांशी गोयल को इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस पर उन्होंने खुशी शेयर की है।


Nitanshi Goel Shares Happiness on getting Filmfare award for Laapataa Ladies and shahrukh Khan moment on stage

नितांशी गोयल, शाहरुख खान, अक्षय कुमार
– फोटो : इंस्टाग्राम



विस्तार


फिल्म ‘लापता लेडीज’ में फूल का किरदार अदा कर तारीफें बटोरने वाली अभिनेत्री नितांशी गोयल के लिए कल की शाम काफी खास रही। 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा यह इवेंट नितांशी के लिए इसलिए भी खास रहा, क्योंकि स्टेज तक उन्हें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हाथ थामकर ले गए। इतना ही नहीं, सीढ़ियों पर नितांशी के पैर लड़खड़ाए तो शाहरुख खान ने उन्हें सहारा दिया। एक्ट्रेस ने अब इस पर खुशी जाहिर की है।



Source link

Scroll to Top