अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। वह कई लोगों के पसंदीदा अभिनेता हैं। आज वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ममता बनर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा, फरहान अख्तर के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
ममता बनर्जी और शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पोस्ट के जरिए दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
ममता बजर्नी ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट की और लिखा, ‘महानायक अमिताभ बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपको निरंतर अच्छा स्वास्थ्य, खुशियां मिलें।’ वह आगे लिखती हैं, ‘1984 से अमिताभ जी के साथ मेरा एक स्नेह भरा रिश्ता है। तब हम दोनों पहली बार भारतीय संसद के सदस्य बने थे। साथ ही यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि उन्होंने और जया जी ने कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपनी गरिमामय उपस्थिति से हमें कई बार समृद्ध किया है।’ वहीं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी ट्विटर पोस्ट पर लिखा, ‘हमारे आइकन, रोल मॉडल अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।’
Wishing the legendary Amitabh Bachchan Ji a very happy birthday!
May you be blessed with continued good health, happiness, and many more inspirational years for us all.
I cherish the affectionate relationship I share with Amitabh ji since 1984 when we both became first-time…
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) October 11, 2025
Many many happy returns of the day for our icon, role model, for everybody @SrBachchan. https://t.co/3NwDIkyggQ pic.twitter.com/c6ZoRgN45b
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 11, 2025
फरहान अख्तर के अलावा धर्मा प्रोडक्शन ने दी बर्थ डे विशेज