फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी की नई फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर और स्टारकास्ट का ऐलान किया। इस फिल्म में साउथ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे। लेकिन यश से पहले भी कई बड़े सितारों ने रावण की भूमिका को यादगार बनाया है।

loader

 




Dussehra Special 2025 Ravan Ram sita Ramayana Yash arvind trivedi Nikitin Dheer

अरविंद त्रिवेदी
– फोटो : x


अरविंद त्रिवेदी

रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण (1987) को आज भी लोग बहुत पसंद करते हैं। इस सीरियल में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था, जो बेहद यादगार रहा। लोग उन्हें असली रावण मानने लगे थे। 6 अक्तूबर 2021 को 82 साल की उम्र में अरविंद त्रिवेदी निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: Avika Gor: सुर्ख लाल जोड़े में अविका गौर ने शेयर किया अपना ब्राइडल लुक, देखें शादी की अनदेखी तस्वीरें

 


Dussehra Special 2025 Ravan Ram sita Ramayana Yash arvind trivedi Nikitin Dheer

निकितिन धीर
– फोटो : x


निकितिन धीर

निकितिन धीर ने अपने शानदार अभिनय से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। 2024 में आए टीवी सीरियल ‘श्रीमद् रामायण’ में निकितिन धीर ने रावण का रोल निभाया था। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब सराहा। निकितिन आज भी फिल्मों और सीरियल्स दोनों में सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें: Maha Navmi: आलिया और ऋतिक ने किए मां दुर्गा के दर्शन, काजोल ने पैपराजी के सामने उड़ाया अजय का मजाक

 


Dussehra Special 2025 Ravan Ram sita Ramayana Yash arvind trivedi Nikitin Dheer

आशुतोष राणा
– फोटो : x


आशुतोष राणा

आशुतोष राणा अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 2010 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण: द एपिक’ में आशुतोष राणा ने रावण के लिए अपनी आवाज दी थी। वे दिल्ली की रामलीला में भी रावण का किरदार निभाते हैं और फिल्मों में भी सक्रिय हैं।


Dussehra Special 2025 Ravan Ram sita Ramayana Yash arvind trivedi Nikitin Dheer

अमरीश पुरी
– फोटो : x


अमरीश पुरी

1993 में रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ में अमरीश पुरी ने रावण के लिए अपनी दमदार आवाज दी थी। इस फिल्म को देश-विदेश में बहुत पसंद किया गया। अमरीश पुरी का 12 जनवरी 2005 को निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein: तमिल फैंस पर छाया ‘तेरे इश्क में’ का खुमार, धनुष और कृति सेनन की फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर




Source link

Scroll to Top