वीडियो कैप्शन, ऐसा टैलेंट, धारावी की झुग्गी बस्ती में रहने वाला लड़का फिल्मों तक पहुंचाधारावी की झुग्गियों में रहने वाला लड़का फ़िल्मों तक कैसे पहुँचा31 दिसंबर 2024ये कहानी एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में रहने वाले अभिषेक कुर्मे की है. टैलेंट ने उन्हें ना केवल प्रसिद्धि दिलाई बल्कि फिल्मों तक पहुंचा दिया.अभिषेक ने बीटबॉक्सिंग में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. उन्होंने भारत का पहला बीटबॉक्सिंग एल्बम स्लेयर भी बनाया.वो रजनीकांत की फिल्म काला, हिचकी और गली बॉय के लिए काम कर चुके हैं. अभिषेक बताते हैं कि उन्होंने 2016 में कॉलेज के पहले साल में बीटबॉक्सिंग करना शुरू किया था.उन्हें कॉलेज में इस काम की वजह से लोग पसंद करने लगे. जिसके बाद उन्होंने बीटबॉक्सिंग को ही अपना करियर बनाने का फ़ैसला लिया.उन्होंने ये भी बताया कि बीटबॉक्सिंग क्या होती है और इसकी शुरुआत कैसी हुई.देखिए अभिषेक कुर्मे की कहानी.रिपोर्ट- अल्पेश करकरेशूट- शार्दुल कदमवीडियो एडिटिंग- अरविंद पारेकर



Source link

Scroll to Top