फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ के टीजर में ‘मिर्जापुर’ सीरीज फेम एक्ट्रेस रसिका दुग्गल, एक्टर अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे एक्टर्स नजर आए। चंद सेकंड का यह टीजर ब्लैक कॉमेडी, थ्रिलर के जरिए चौंका देता है।
एक बॉक्स से कनेक्टेड है कहानी
टीजर में नजर आता है कि फिल्म का एक किरदार एक बड़ा सा बॉक्स खोलता है। जिसके बाद शुरू होती है, सच और झूठ की कहानी। फिल्म अचाकन थ्रिल और ब्लैक कॉमेडी के जॉनर में चली जाती है। रसिका के किरदार का एक डायलॉग है, ‘तुम्हें पता भी है जोक क्या होता है?’ इसके बाद टीजर के आखिर में भी लिखा आता है, ‘यह जोक नहीं है।’
कब रिलीज होगी फिल्म
एक्टर अंशुमन झा निर्देशित फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट 10 अक्टूबर 2025 है। फिल्म को बिकास मिश्रा (Bikas Mishra) ने लिखा है। फिल्म में रसिका और बाकी किरदार काफी रहस्यमयी किस्म के किरदार निभा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: OG Movie Review: चिरंजीवी से लेकर राम चरण और नानी तक, पवन कल्याण की ‘ओजी’ को सितारों ने बताया ब्लॉकबस्टर
यूजर्स ने भी दिए रिएक्शन
अंशुमन झा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फिल्म का टीजर शेयर किया है। इस टीजर पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिया है। एक यूजर्स लिखता है, ‘ये तो कुछ अनोखा सा लग रहा है। इसे जल्द ही देखने का इंतजार है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया ‘इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि 2023 से इस फिल्म के बारे में सुन रहा हूं।’ कई यूजर रसिका, अर्जुन और परेश पाहुजा को साथ देखकर खुश हैं।