दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को खुशखबरी दी है। इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स की बेस्ट एक्टर कैटेगिरी में उनका नॉमिनेशन हुआ है। यह नॉमिनेशन उन्हें फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में उम्दा अभिनय के लिए मिला है। इस नॉमिनेशन के लिए दिलजीत ने फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली का शुक्रिया अदा किया है।
दिलजीत ने निर्देशक इम्तियाज अली को शुक्रिया कहा
दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन की जानकारी को फैंस के साथ शेयर किया। इस पोस्ट पर उन्होंने लिखा, ‘यह सब आपकी वजह से है, इम्तियाज सर।’ इस पोस्ट को दिलजीत इम्तियाज अली को भी टैग करते हैं। ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में एक और नॉमिनेशन मिला है। इसे टीवी फिल्म/मिनी सीरीज कैटेगरी में भी जगह मिली है। इस बार इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म अकेली इंडियन एंट्री है। विनर्स की अनाउंसमेंट 24 नवंबर को न्यूयॉर्क में होने वाले 53वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स इवेंट में की जाएगी।

क्या थी फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की कहानी
दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में पंजाब के एक चर्चित गायक अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया था। अपने अलग मिजाज के गीतों के कारण वह पूरे पंजाब में मशहूर थे लेकिन 1988 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फिल्म में उनकी पत्नी और साथ गाने वाली सिंगर अमरजोत का रोल परिणीति चोपड़ा ने निभाया था। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी।