आमिर खान और गौरी स्प्रैट को अक्सर ही साथ देखा जाता है। हाल ही में गौरी को अकेले ही मुंबई में देखा गया। इस बीच कुछ पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। इस पर वह नाराज हो गईं। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

आमिर की गर्लफ्रेंड बाेलीं- प्लीज अकेला छोड़ दो

वायरल वीडियो में गौरी स्प्रैट पैपराजी को कहती दिखीं, ‘मैं मॉर्निंग वॉक पर आई हूं। मुझे अकेला छोड़ दो।’ यह बात कहते हुए वह काफी नाराज नजर आईं। पैपराजी ने यह बात सुनकर भी उनका पीछा नहीं छोड़ा और काफी देर तक रिकॉर्डिंग करते रहे। 

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)



कौन है गौरी स्प्रैट  

गौरी स्प्रैट को आमिर लगभग 25 साल से जानते हैं, वह उनकी अच्छी दोस्त हैं। अब गौरी के रूप में उन्हें अपना प्यार भी मिल गया है, दोनों 18 महीनों से डेट कर रहे थे। गौरी, आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी से भी जुड़ी हुई हैं। गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और रीता स्प्रैट की बेटी हैं, जो बेंगलुरु के नामी सैलून चेन की मालकिन हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Lagaan: अगर दोबारा बनाई जाती है ‘लगान’ तो कौन निभा सकता है भुवन का किरदार? आमिर खान ने लिया इस एक्टर का नाम 

अपकमिंग प्रोजेक्ट काे लेकर एक्साइटेड आमिर खान

आमिर खान की पर्सनल लाइफ से हटकर उनके करियर की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीं पर’ और ‘कुली’ में नजर आए। ‘कुली’ में उन्होंने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर किया है। आगे आमिर खान ‘महाभारत’ पर फिल्म बनाने वाले हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह काफी एक्साइटेड हैं। 

 





Source link

Scroll to Top