फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुक्रवार 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ कुछ और फिल्मों ने भी थिएटर्स में दस्तक दी, मगर ‘जॉली एलएलबी 3’ ने किसी को राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। फिलहाल सिनेमाघरों में सजी फिल्मों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी को मिल रही है। आज मंगलवार को इसकी रिलीज को पांच दिन पूरे हो गए हैं। जानिए इसने कैसा कलेक्शन किया है?

loader

Jolly LLB 3 Movie Review: अक्षय-अरशद की भिड़ंत मजेदार, हंसी-न्याय का मजबूत संगम; ड्रामा थोड़ा जरूरत से ज्यादा




Jolly LLB 3 Movie Day 5 Box Office Collection:  Akshay Kumar Arshad Warsi Amrita Saurabh Shukla film Earning

जॉली एलएलबी 3
– फोटो : एक्स


सोमवार को कलेक्शन में दर्ज हुई थी गिरावट

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी ‘जॉली एलएलबी 3’ ने ओपनिंग डे पर 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन रविवार को कमाई में और इजाफा हुआ और कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा। हालांकि, कल पहले सोमवार को कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई।


Jolly LLB 3 Movie Day 5 Box Office Collection:  Akshay Kumar Arshad Warsi Amrita Saurabh Shukla film Earning

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


पांचवें दिन कितना रहा कारोबार?

कल सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। मगर, वीकडे के अनुसार यह कमाई खराब नहीं। आज मंगलवार को पांचवें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ का कारोबार 5.1 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 64.1 करोड़ रुपये हो गया है। अब इसका लक्ष्य 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है।


Jolly LLB 3 Movie Day 5 Box Office Collection:  Akshay Kumar Arshad Warsi Amrita Saurabh Shukla film Earning

जॉली एलएलबी 3
– फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar


सीक्वल फिल्म का चला जादू

ऐसे वक्त में जब पिछली कई सीक्वल फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुईं तो फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ दर्शकों का दिल जीत रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 120 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। 


Jolly LLB 3 Movie Day 5 Box Office Collection:  Akshay Kumar Arshad Warsi Amrita Saurabh Shukla film Earning

जॉली एलएलबी 3
– फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar


क्या है फिल्म की कहानी?

इस बार फिल्म में किसानों की कहानी को दिखाया गया है। एक किसान अपनी जमीन बचाने की कोशिश करता है, लेकिन दबंग और भ्रष्ट लोगों की वजह से वह बहुत परेशान होता है। आखिर में आत्महत्या कर लेता है। किसान की विधवा (सीमा बिस्वास) न्याय के लिए अदालत में जाती है। इसके बाद शुरू होता है कोर्टरूम ड्रामा। यह फिल्म आखिर में एक बड़ा मैसेज समाज के लिए छोड़कर जाती है। 




Source link

Scroll to Top