इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, अफ़ग़ानिस्तान का एक 13 साल का लड़का एक विमान के टायर के ऊपर बनी जगह में बैठकर भारत पहुंच गया (प्रतीकात्मक तस्वीर) 4 मिनट पहलेएक हैरतअंगेज़ और बेहद ख़तरनाक कारनामे को अंजाम देते हुए अफ़ग़ानिस्तान का एक 13 साल का लड़का रविवार को एक विमान के लैंडिंग गियर के ऊपरी हिस्से में छिपकर दिल्ली पहुँचा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूछताछ के बाद उसे उसी विमान से वापस अफ़ग़ानिस्तान भेज दिया गया है.पीटीआई के मुताबिक़ दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ‘काम एयरलाइंस’ के विमान (फ्लाइट संख्या RQ-4401) के चालक दल ने एक लड़के को विमान के पास टहलते देखा. उन्होंने तुरंत एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के सुरक्षाकर्मियों को इसकी सूचना दे दी. सुरक्षाकर्मी उसे पूछताछ के लिए टर्मिनल-3 पर ले गए.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ पूछताछ के दौरान पता चला कि लड़का अफ़ग़ानिस्तान के कुंदुज़ प्रांत का रहने वाला है.इस लड़के ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह चुपके से काबुल हवाई अड्डे में घुस गया और किसी तरह उस विमान के पिछले हिस्से के सेंट्रल लैंडिंग कंपार्टमेंट में पहुंच गया. काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, काबुल एयरपोर्ट पर काम एयरलाइंस के विमान में चढ़ते यात्री (फ़ाइल फ़ोटो) समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ जांच के दौरान काम एयरलाइंस के सुरक्षा अधिकारियों को लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में एक छोटा लाल रंग का स्पीकर मिला. संभवत: ये उसी का लाया हुआ था.जांच के बाद विमान को सुरक्षित घोषित कर दिया गया और कहा गया कि तोड़फोड़ की कोई साजिश नहीं थी. इस लड़के की पूरी पहचान और नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है.अफ़ग़ानिस्तान की तालिबान सरकार ने अभी तक इस ख़बर पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन तालिबान सरकार की सीमा पुलिस प्रवक्ता अबीदुल्लाह फारूकी ने बीबीसी की पश्तो सर्विस को बताया कि वो घटना की जांच कर रहे हैं.उन्होंने कहा, “हवाई अड्डे के रनवे पर 24 घंटे निगरानी रखी जाती है और यह विशेष सुरक्षा घेरे में है. किसी भी परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति, यहां तक कि अधिकारी भी, रनवे में प्रवेश नहीं कर सकता. अल्लाह न करे, अगर कभी कोई अधिकारी ग़लती से रनवे में प्रवेश कर जाए, तो सभी उड़ानें निलंबित कर दी जाएंगी. और सामान्य तलाशी शुरू कर दी जाएगी. एयरपोर्ट को कंट्रोल में ले लिया जाएगा.”इस लड़के के विमान तक पहुंचने से काबुल हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपायों पर सवाल उठे हैं लेकिन फारूकी ने बीबीसी को बताया कि ‘एयरपोर्ट में सुरक्षाकर्मी चाक-चौबंद हैं और वो किसी को भी अवैध रूप से यात्रा करने की अनुमति नहीं देंगे.’चमत्कार माना जा रहा है लड़के का ज़िंदा बचना इमेज स्रोत, Getty Imagesइमेज कैप्शन, काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बाहरी इलाका. (फ़ाइल फ़ोटो)इस दुस्साहसिक कारनामे के बाद लड़के के सुरक्षित रहने को चमत्कार माना जा रहा है.यह पहली बार नहीं है कि जब विमान में छिप कर कोई अपनी मंज़िल पर पहुंच गया हो. लेकिन विमान के इस हिस्से में छिप कर सफ़र करने की घटना शायद ये पहली घटना है. बीबीसी की पश्तो सर्विस ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि ऑक्सीजन की कमी और बेहद ठंड के कारण इतनी ऊंचाई पर जिंदा रहना लगभग असंभव है. ऐसी स्थिति में कोई शख़्स कुछ ही देर में बेहोश हो जाएगा और उसकी मौत हो जाएगी.बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
Source link