इमेज स्रोत, Kristy Sparow – UEFA/UEFA via Getty Imagesइमेज कैप्शन, उस्मान डेम्बेले और एताना बोन्मटीफ़्रांस के फ़ुटबॉलर उस्मान डेम्बेले ने अपना पहला बैलोन डी’ओर अवॉर्ड जीत लिया है. वहीं महिला वर्ग में यह अवॉर्ड लगातार तीसरी बार स्पेन की एताना बोन्मटी ने जीता है.यह सम्मान साल के सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी को दिया जाता है.28 साल के फ़ॉरवर्ड डेम्बेले फ़्रेंच क्लब पीएसजी के लिए खेलते हैं. उन्होंने पिछले सीज़न में पीएसजी के लिए 53 मैचों में 35 गोल किए और 14 गोल उनकी मदद से हुए.महिला वर्ग में यह सम्मान स्पेन और बार्सिलोना की मिडफ़ील्डर एताना बोन्मटी को मिला है. बोन्मटी लगातार तीसरी बार ये अवार्ड हासिल करने वाली पहली महिला फ़ुटबॉलर बन गई हैं. बोन्मटी ने 2023 और 2024 में भी यह पुरस्कार जीता था.
Source link