असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के संभावित अंतिम संस्कार स्थल का विवरण साझा किया। गायक के परिवार के साथ चर्चा के बाद मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि परिवार ने गुवाहाटी के पास अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया है। 

गुवाहाटी के एक गांव में होगा अंतिम संस्कार 


एएनआई की खबर के अनुसार मीडिया से बात करते हुए रनोज पेगू ने कहा, ‘आज सुबह गायक जुबीन का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के बाद हमने परिवार के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनकी प्राथमिकताएं तय करने के लिए चर्चा की। दो विकल्प थे जोरहाट और गुवाहाटी। हमने दोनों जगहों के कुछ स्थानों पर चर्चा की। चर्चा के बाद परिवार ने अनुरोध किया कि गुवाहाटी के आसपास के क्षेत्र में अंतिम संस्कार करना उनके लिए बेहतर होगा। हम इसकी सूचना असम के मुख्यमंत्री को देंगे।’ 

वह आगे कहते हैं, ‘यह गुवाहाटी से जोरहाट जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनापुर के पास कोमारकुसी गांव में होगा। मैं आपको अंतिम संस्कार की सही तारीख नहीं बता सकता क्योंकि इस पर परिवार के साथ चर्चा की जाएगी।’ 

असम के सीएम ने साझा किया ट्वीट 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा, ‘जुबीन गर्ग के परिवार के सदस्यों की इच्छा के बाद असम कैबिनेट ने कमरकुची ( गुवाहाटी से सिर्फ 7-8 किमी दूर खानापारा) में जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। राज्य सरकार उस स्थान पर जुबीन गर्ग की समाधि भी बनाएगी।’

 





Source link

Scroll to Top