अनुराग कश्यप ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ का जादू फिर से चलाएंगे, ऐसा फिल्म ‘निशानची’ को देखकर उनके फैंस को लगा था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ही यह फिल्म बुरी तरह से पिछड़ गई। फिल्म ने महज 25 लाख रुपये से अपना खाता खोला। तीसरे दिन इसकी कमाई और कम हो चुकी है। 

loader




Anurag Kashyap Movie Nishaanchi Day 3 Sunday Box Office Collection

‘निशानची’ फिल्म
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


तीसरे दिन कितनी हुई कमाई 

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘निशानची’ ने तीसरे दिन 21 लाख रुपये कमाए हैं। दूसरे दिन यानी शनिवार को भी इस फिल्म ने 39 लाख रुपये कमाए थे। देखा जाए तो यह फिल्म वीकएंड का फायदा भी नहीं उठा सकी है। इस फिल्म को वीकएंड पर भी दर्शक नहीं मिले।


Anurag Kashyap Movie Nishaanchi Day 3 Sunday Box Office Collection

‘निशानची’ फिल्म
– फोटो : यूट्यूब ग्रैब


कितना रहा कुल कलेक्शन 

फिल्म ‘निशानची’ का कुल कलेक्शन भी 85 लाख रुपये रहा है। जबकि फिल्म का बजट 25 करोड़ रुपये मीडिया रिपाेर्ट्स में बताया गया है। जिस तरह से फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि बजट वसूल कर पाएगी।


Anurag Kashyap Movie Nishaanchi Day 3 Sunday Box Office Collection

फिल्म ‘निशानची’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ से शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे उम्दा कलाकारों ने भी अहम किरदार निभाए हैं। 


Anurag Kashyap Movie Nishaanchi Day 3 Sunday Box Office Collection

फिल्म ‘निशानची’
– फोटो : एक्स (ट्विटर)


मसाला फिल्म है ‘निशानची’

फिल्म ‘निशानची’ में रोमांस, कॉमेडी, गैंगस्टर ड्रामा देखने को मिला है। इसमें दो जुड़वा भाई की कहानी है। फिल्म में दोनों भाई, धोखे और प्यार सामना करते हैं। फिल्म को देखकर दर्शकों को कुछ हद तक ‘गैंग ऑफ वासेपुर’ का फील भी आता है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त है। 




Source link

Scroll to Top