साउथ एक्टर तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ एक साथ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई थीं। वहीं आज के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन शानदार रहा है।

loader

 




Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection

मिराय
– फोटो : X


‘मिराय’ का अब तक का कलेक्शन

‘मिराय’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। फिल्म ने दूसरे दिन 15 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रविवार को 16.6 करोड़ रुपये की कमाई की है। ‘मिराय’ ने सोमवार को चौथे दिन 6.4 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने छठे दिन 4.75 करोड़ रुपये और सातवें दिन गुरुवार को 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 65.1  करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं ‘मिराय’ का आज का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।    

यह भी पढ़ें:  Sonarika Bhadoria: सोनारिका भदौरिया ने हॉट शॉर्ट्स में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति संग शेयर की तस्वीरें

 


Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection

मिराय बॉक्स ऑफिस
– फोटो : एक्स


‘मिराय’ का आज का कलेक्शन

कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिराय’ ने आज 19 सितंबर को शुक्रवार के दिन 1.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तेजा सज्जा, श्रिया सरन, जयराम, मांचू मनोज, रितिका नायक, जगपति बाबू, राजेंद्रनाथ जुत्शी, पवन चोपड़ा और तन्जा केलर जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 66.86 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:  Varun Dhawan: ‘परफेक्ट सनी-तुलसी’, वरुण धवन ने जान्हवी के साथ शेयर की BTS तस्वीरें, सेलेब्स ने लुटाया प्यार

 


Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection

डेमन स्लेयर
– फोटो : X


‘डेमन स्लेयर’ का अब तक का कलेक्शन

‘डेमन स्लेयर’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.85 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला। दूसरे दिन इस फिल्म ने 13.1 करोड़ रुपये और तीसरे दिन फिल्म ने 13.85 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने चौथे दिन 3.9 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने छठे दिन बुधवार को 3.05 करोड़ रुपये और सातवें दिन 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते कुल 53.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म का आज 8वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।

 


Mirai Demon Slayer: Kimetsu no Yaiba Infinity Castle Day 8 September Friday Box Office Collection

डेमन स्लेयर
– फोटो : X


‘डेमन स्लेयर’ का आज का कलेक्शन

‘डेमन स्लेयर’ एक डार्क फैंटसी फिल्म है। इस जापानी फिल्म को कोयोहरू गोटोगे ने लिखा है। काना हंजावा के अलावा फिल्म में नात्सुकी हाना और अकीरा इशिदा ने अहम किरदार निभाया है। ‘डेमन स्लेयर’ ने आज 8वें दिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं इस जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ ने बॉक्स ऑफिस अब तक कुल 54.84 करोड़ रुपये का काराबोर कर लिया है। 

यह भी पढ़ें: Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने दुबई से बुर्ज खलीफा की तस्वीर की शेयर, साथ ही बताया एक मजेदार ट्विस्ट




Source link

Scroll to Top