बॉलीवुड में सितारे सिर्फ एक्टिंग तक सीमित नहीं रहे। वे डायरेक्शन में भी ऊंचाइयों को छू चुके हैं। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस ट्रेडिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। आर्यन खान की पहली डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आज ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
2 of 5
दिल चाहता है
– फोटो : यूट्यूब
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर बॉलीवुड के उन चंद डायरेक्टर्स में से एक हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू से ही इंडस्ट्री को नया ट्रेंड सेट कर दिया। साल 2001 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘दिल चाहता है’ फरहान का पहला निर्देशन था, जो एक कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी-ड्रामा है। यह फिल्म तीन दोस्तों – आकाश (आमिर खान), सईद (सैफ अली खान) और समीर (अक्षय खन्ना) की कहानी बयान करती है। फिल्म दोस्ती, प्यार, ब्रेकअप और ग्रोथ की थीम्स को बखूबी दिखाती है।
3 of 5
तारे जमीन पर
– फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
आमिर खान, जो एक्टिंग में ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ कहलाते हैं, उन्होंने 2007 में निर्देशन में डेब्यू किया ‘तारे जमीन पर’ से। यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जो डिस्लेक्सिया (लर्निंग डिसऑर्डर) जैसी समस्या पर बेस्ड है। फिल्म में दर्शील सफरी ने 8 साल के बच्चे ईशान का रोल किया है, जो पढ़ाई में कमजोर है। फिल्म में आमिर खान का कैरेक्टर राम शंकर निकुंभ, एक आर्ट टीचर, आता है जो ईशान की टैलेंट को पहचानता है और उसे मोटिवेट करता है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
यह भी पढ़ें: They Call Him OG: इस दिन रिलीज होगा पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ‘OG’ का ट्रेलर, निर्माताओं ने की घोषणा
4 of 5
‘यू मी और हम’
– फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
अजय देवगन ने 2008 में अपने डायरेक्टोरियल डेब्यू के साथ ‘यू मी और हम’ रिलीज की। यह एक रोमांटिक ड्रामा है, जो क्रूज पर मिलने वाले एक कपल की लव स्टोरी दिखाती है। अजय ने खुद ही फिल्म को लिखा, प्रोड्यूस किया और लीड रोल भी प्ले किया। कहानी में अजय का कैरेक्टर अजय एक पार्टी एनिमल है, जो क्रूज पर पीया (काजोल) से मिलता है। दोनों शादी कर लेते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद पीया को अल्जाइमर डिजीज हो जाती है। फिल्म प्यार, केयर और लॉस की थीम पर बेस्ड है।
यह भी पढ़ें: Khushi Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ पार्टी करती नजर आईं खुशी कपूर, शेयर की शानदार तस्वीरें
5 of 5
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
– फोटो : वीडियो ग्रैब
आर्यन खान
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीमियर आज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस सीरीज में लक्ष्य, बॉबी देओल, राघव जुयाल, सहर बंबा, अन्या सिंह, मनोज पाहवा और रजत बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं। आर्यन खान द्वारा लिखित और निर्देशित इस ड्रामा सीरीज ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा। यह एक हिंदी सैटायरिकल एक्शन-कॉमेडी सीरीज है। 7 एपिसोड वाली यह सीरीज बॉलीवुड की अंदरूनी दुनिया को दिखाती है।
यह भी पढ़ें: Demon Slayer: धड़ाधड़ करोड़ों में कमाई कर रही है ‘डेमन स्लेयर’, जानें जापानी एनिमे फिल्म के 7वें दिन की कमाई