{“_id”:”68cac26c09a826b01404ad68″,”slug”:”tu-meri-poori-kahani-trailer-release-created-by-mahesh-bhatt-2025-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Tu Meri Poori Kahani Trailer: ‘तू मेरी पूरी कहानी’ का ट्रेलर रिलीज, महेश भट्ट लेकर आए नई लव स्टोरी”,”category”:{“title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:47 PM IST
महेश भट्ट एक नई फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से जुड़े हैं, फिल्म को सुहृाता दास ने निर्देशित किया है। नए एक्टर्स से बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जानिए, क्या है खास ट्रेलर में?
‘तू मेरी पूरी कहानी’ का ट्रेलर रिलीज – फोटो : यूट्यूब ग्रैब
विस्तार
महेश भट्ट ने बॉलीवुड में संजीदा से लेकर उम्दा लव स्टोरी वाली फिल्में बतौर निर्माता-निर्देशक दी हैं। अब वह एक फिल्म ‘तू मेरी पूरी कहानी’ से बतौर क्रिटर जुड़े हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें एक दर्द भरी लव स्टोरी की झलक दिखी।
Trending Videos
नए जमाने की ‘आशिकी’ की मिली झलक
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक लड़की से होती है, जो एक्ट्रेस बनना चाहती है। इसके लिए उसके पिता राजी नहीं है, ऐसे में वह परिवार से अलग होकर अपने सपने को पूरा करने की सोचती है। इस सफर में उसकी मुलाकात एक लड़के से होती है, जो सिंगर है। दोनों के बीच प्यार होता है। लेकिन लड़की को अपने प्यार और एक्ट्रेस बनने के सपने में से किसी एक चुनना है। वह एक्ट्रेस बनने का सपना चुनती है। आगे क्या इस सपने के साथ वह खुश रह पाती है या नहीं? यही फिल्म की स्टोरी लाइन है।