पिछले दिनों मुंबई में एक्ट्रेस संध्या मृदुल की लिखी किताब से जुड़ा एक इवेंट हुआ, जिसमें कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस नजर आईं। इस मौके पर संध्या की मुलाकात ‘पेज 3’ फिल्म की अपनी को-एक्ट्रेस तारा शर्मा और कोंकणा से हुई। तारा ने इस खास मुलाकात को लेकर एक पोस्ट साझा की हैं और कुछ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। 

अपनी बॉन्डिंग को लेकर तारा शर्मा ने बात की 

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में तारा लिखती हैं, ‘हम प्यारी दोस्त संध्या मृदुल की बुक रीडिंग इवेंट में मिले, एक तरह से ‘पेज 3’ की री-यूनियन हो गई। संध्या जिसे मैं जंडू़ बाम कहती हूं और कोको यानी कोंकणा से मिली। ये दोनों मुझे एक खास अंदाज में तारातारातारा कहकर बुलाते हैं। मैं इन इंस्पायरिंग, टैलेंट दोस्तों का उत्साह बढ़ाने के लिए इवेंट में मौजूद थी। हाल ही में मैंने अपनी प्यारी डॉग को खो दिया है, इस वजह से मैं इवेंट में नहीं आने वाली थी। लेकिन दोस्तों के लिए आई, यहां मैंने एक कविता पढ़कर अपनी डॉग को याद किया।’  

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Tara Sharma Saluja (@tarasharmasaluja)



ये खबर भी पढ़ें: Konkona Sen Sharma: कौन हैं अमोल पराशर? जिनका कोंकणा सेन शर्मा के साथ जुड़ रहा नाम; मनोज बाजपेयी संग की फिल्म

21 साल से कायम है रिश्ता 


आगे तारा अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘कोको, सैंडी और मैं बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। 21 साल पहले जब हमने साथ में ‘पेज 3’ की शूटिंग की थी और एक मजबूत रिश्ता बना था। कोको और मैंने उसके बाद भी काम किया लेकिन वह फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन उस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारी दोस्ती गहरी हुई। मैंने सैंडी (संध्या) के पापा के लिखे एक नाटक में भी काम किया। इस तरह हम कई वर्षों से आपस में जुड़े हैं।’ 



क्या थी फिल्म ‘पेज 3’ की कहानी


मधुर भंडारकर निर्देशित ‘पेज 3’ में फिल्म, माॅडलिंग की दुनिया में होने वाली पार्टी, ग्लैमरस इंडस्ट्री के स्याह सच को दिखाया गया था। फिल्म में तारा, कोंकणा और संध्या मृदुल ने लीड रोल किया था। जल्द ही मधुर भंडारकर एक फिल्म ‘द वाइफ्स’ भी लेकर आ रहे हैं, इसमें बॉलीवुड स्टार वाइफ्स की दुनिया को दिखाया जाएगा। 





Source link

Scroll to Top