कमजोर साबित हुई फिल्म ‘बागी 4’ की कहानी
टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ की कहानी से दर्शक इंप्रेस नहीं हुए। एक्शन सीन्स भी जरूरत से ज्यादा महसूस हुए। जबकि फिल्म में बतौर विलेन संजय दत्त नजर आए। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर दर्शकों ने अपनी निराशा को जाहिर किया है।
‘द बंगाल फाइल्स’ का कलेक्शन भी कम हुआ
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी सोमवार यानी 11वें दिन सिर्फ 27 लाख रुपये की कमाई की है। इसका कुल कलेक्शन भी 14.37 करोड़ रुपये हुआ। फिल्म में विवेक ने डायरेक्ट एक्शन डे की दर्दनाक कहानी को कहा है।
‘मिराय’ और ‘डेमन स्लेयर’ से मुकाबला
इन दिनों थिएटर में हिंदी फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ और ‘बागी 4’ के अलावा साउथ फिल्म ‘मिराय’ और जापानी एनिमे फिल्म ‘डेमन स्लेयर’ मौजूद हैं। दोनों फिल्म काफी बढ़िया कलेक्शन कर रही हैं। आज सोमवार को रिलीज के चौथे दिन ‘मिराय’ ने 4.31 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं ‘डेमन स्लेयर’ ने भी चौथे दिन 3.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।



