इमेज स्रोत, Philip Brown/Gettyइमेज कैप्शन, गौतम गंभीर ने भारतीय सेना को सफ़ल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए धन्यवाद कहा है (फ़ाइल फ़ोटो)एशिया कप 2025 के लीग मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया है. मैच के बाद कोच गौतम गंभीर ने पहलगाम हमले पर बयान दिया है.गौतम गंभीर ने कहा, “अच्छी जीत रही. अभी भी बहुत ज़्यादा क्रिकेट बाकी है. यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि एक टीम के तौर पर हम पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के प्रति एकजुटता दिखाना चाहते थे.”गंभीर ने कहा, “और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अपने सशस्त्र बलों को उनके सफ़ल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. हम अपने देश को गौरवान्वित और ख़ुश रखने की कोशिश करेंगे.”दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में पाकिस्तान ने भारत के सामने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए जीत के लिए 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य रखा था. भारत ने इस लक्ष्य को 15.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही हासिल कर लिया.मैच से पहले भारत में इसे बहिष्कार करने की मांग हो रही थी. कई राजनीतिक दलों और पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों ने भी मैच पर सवाल उठाए थे. उनका तर्क था कि भारत को पाकिस्तान का हर तरह से बहिष्कार करना चाहिए.संबंधित कहानियां:



Source link

Scroll to Top