इन दिनों पूजा डडलानी शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में उनके साथ व्यस्त थीं। लेकिन सास के निधन की सूचना मिलते ही वह पौलेंड से वापस लौट आईं। परिवार जन पूजा डडलानी के दुख में शामिल हो रहे हैं।
रविवार को मिली पूजा डडलानी की सास के निधन की सूचना
रविवार यानी 14 सितंबर को पूजा डडलानी की सास ज्योति गुरनानी के निधन की सूचना मिली। सोशल मीडिया पर पूजा का एक वीडियो भी नजर आ रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर दिखीं। वह जल्दबाजी में घर की तरफ निकलती नजर आईं।
ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: ‘किंग’ फिल्म के सेट से लीक हुआ शाहरुख खान का लुक! देखें वायरल वीडियो और तस्वीरें
कई वर्षों से संभाल रही हैं शाहरुख का काम
पूजा ददलानी ने बतौर मैनेजर साल 2012 में शाहरुख खान का काम संभाला था। वह उनकी फिल्मों और आईपीएल टीम से जुड़ा काम देखती हैं। शाहरुख खान के फैमिली फंक्शन में भी वह नजर आती रहती हैं। शाहरुख खान और उनका परिवार भी पूजा के घर जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूजा डडाली की सालाना कमाई 9 करोड़ रुपये के आसपास है।